ऋषिकेश

Rishikesh: कांग्रेसजनों ने जयंती पर पंडित नेहरू को किया याद

Rishikesh News : ऋषिकेश। कांग्रेसजनों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पं. नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता है।

गुरुवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में पं. जवाहर लाल नेहरू को कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में भारत की आजादी के लिए पंडित नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देश के पहले प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने योजना आयोग का गठन और पंचवर्षीय योजनाओं की शुरूआत की।

उन्होंने कहा कि जब देश में सुई तक नहीं बनती थी उस समय नेहरू ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को बढ़ावा दिया। उदारवादी समाजवादी आर्थिक सुधारों को लागू किया। सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरशाही को वैज्ञानिक उन्नति के इंजन के रूप में निर्मित और रूपांतरित किया। इसका सबसे अच्छा उदाहरण परमाणु ऊर्जा विभाग, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, ईंधन अनुसंधान स्टेशन, केंद्रीय कांच और सिरेमिक अनुसंधान संस्थान और राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला का निर्माण है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, सुधीर राय, विनय सरस्वत, चंदन सिंह पवार, अरविंद जैन, मदन मोहन शर्मा, संजय गुप्ता, आदेश तोमर, विजयपाल रावत, शैलेंद्र बिष्ट, ऋषि सिंघल, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, रुकम पोखरियाल, रविंद्र भारद्वाज, ममता रमोला, मुकेश जाटव, विमला रावत, सरोजिनी थपलियाल, रेनू नेगी, उमा ओबेरॉय, प्यारेलाल जुगरान, परमेश्वर राजभर, राजेंद्र कोठारी, सूरज सिंह कोहली, मधु मिश्रा, हरि सिंह नेगी, सनी प्रजापति, संजय भारद्वाज, अभिनव मलिक, कर्मचंद गुसाईं, विजेंद्र गौड़, जयपाल सिंह, विनोद रतूड़ी, साधुराम, मनीष जाटव, ओम सिंह पवार, अशोक शर्मा, संजीव कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button