टिहरी गढ़वाल
एनएसएस ने चलाया स्वच्छता और पौधरोपण अभियान

नरेंद्रनगर। विश्व पर्यावरण दिवस राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस की ओर से स्वच्छता और पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया।
एनएसएस स्वयंसेवकों और प्राध्यापकों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ व हरित वातावरण का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद ने कहा कि जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया जाना चाहिए।
मौके पर एनएसएस अधिकारी डॉ. मनोज फोंडानी, डॉ. सुशील कागड़ियाल, डॉ. सुधा रानी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. राजपाल रावत, जगविंदर पवार, शिशपाल, अजय पुंडीर, सुरवीर दास, आयुष रावत, धनेश, साक्षी, आदित्य आदि मौजूद रहे।



