ऋषिकेश
विधायक ने जाना भट्टोंवाला फायरिंग के घायलों का हाल

ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भट्टोवाला क्षेत्र में फायरिंग में घायल मनीष व्यास और जसपाल रावत का हालचाल जानने एम्स पहुंचे।
उन्होंने चिकित्सकों से दोनों घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया गया कि जसपाल रावत की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है, जबकि मनीष व्यास भी तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।
अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में ऐसी आपराधिक घटनाओं बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने फोन पर कोतवाल को निर्देशित किया कि सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



