महाशिवरात्रि महोत्सव में सहयोग देने वाले हुए सम्मानित

ऋषिकेश। सोमेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से महाशिवरात्रि महोत्सव और रामकथा के आयोजन में सहयोगी रहे भक्तों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को बनखंडी स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। महंत रामेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि 5 से 19 फरवरी तक क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण लोगां द्वारा दिए गए सहयोग से महाशिवरात्रि महोत्सव और श्रीरामकथा का निर्विघ्न आयोजन किया गया। प्रतिदिन हजारों धर्मप्रेमियों ने रामकथा का रसपान किया। वहीं शिवरात्रि की धार्मिक परंपराओं में भी हजारों लोग शामिल हुए। आज उन्हें सहयोग देने को लेकर सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर महंत रामेश्वर गिरी महाराज सभी सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। जिनमें महंत विनय सारस्वत, हरिराम अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, महापौर प्रतिनिधि व घाट रोड व्यापार संघ अध्यक्ष पवन शर्मा, संदीप भारती, रेनू नेगी, जितेंद्र गोयल, प्रतीक कालिया, शैलेंद्र बिष्ट, ललित मोहन मिश्रा, अनीता रैना, सुरेश गुप्ता, विनोद कुमार, विकास नेगी, राकेश कश्यप, प्रमोद चौधरी आदि शामिल थे।