Rishikesh: तीर्थनगरी में भाजपाईयों ने किया जीत को सेलिब्रेट

Lok Sabha Chunav 2024 : ऋषिकेश। उत्तराखंड में भाजपा के क्लीन स्वीप पर तीर्थनगरी में भाजपा कार्यकर्ता झूम उठे। कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आतिशबाजी के साथ खुशी मनाई और मिठाई बांटी।
उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय होने की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री प्रेमचंदअ अग्रवाल के साथ दून तिराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हैट्रिक को सेलिब्रेट किया।
मौके पर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व मे विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच गई। जनता ने रिपोर्ट कार्ड को हाथों हाथ लिया। जनता यशस्वी पीएम को फिर देश का नेतृत्व करते देखना चाहती है। कि उत्तराखंड में यह जीत भाजपा परिवार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संभव हुई। कहा कि सभी फिर पूरी ऊर्जा के साथ जनसेवा कार्यों मे आगे बढ़ेंगे।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, शिवकुमार गौतम, नितिन सक्सेना, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, सरोज डिमरी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, पार्षद रीना शर्मा, उषा जोशी, राधे जाटव, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया शर्मा, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, प्रदीप दुबे, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, संदीप शास्त्री, जगावर सिंह, ललित जिंदल, दीपक बिष्ट, प्रदीप कोहली, विशाल कक्कड़, एकांत गोयल, जितेंद्र पाल, लल्लन राजभर, शंभू पासवान, दीपक बिष्ट, रूपेश गुप्ता, रंजन अंथवाल, अतुल शर्मा, प्रवीण रावत आदि मौजूद थे।