ऋषिकेशसियासत

महिला कांग्रेसः अंशुल जिलाध्यक्ष, नीलम बनी महानगर अध्यक्ष

Politics : ऋषिकेश। महिला कांग्रेस में अंशुल त्यागी को जिलाध्यक्ष और नीलम तिवारी को महानगर अध्यक्ष के पदों पर मनोनीत किया गया है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताने के साथ कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प दोहराया।


अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राज्यभर में मनोनीति पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिसमें छिद्दरवाला निवासी अंशुल त्यागी को जिलाध्यक्ष और गंगानगर निवासी नीलम तिवारी को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अंशुल त्यागी इससे पूर्व रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष थीं। जबकि नीलम तिवारी विभिन्न आंदोलनों और सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं।


दोनों ही मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि वह पहले भी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाती रही हैं और आगे भी पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करती रहेंगी। आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए पूरा दमखम लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button