देहरादून

महाराज की छवि धूमिल करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

देहरादून। सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छवि धूमिल करने को लेकर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। यह जानकारी उनके मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने दी है।

सकलानी ने बताया कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में हाल के वन्यजीव हमलों और हरियाणा के एक पर्यटक से मारपीट की घटना को आधार बनाकर कुछ लोग एआई जनरेटेड भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसे दुर्भावनापूर्ण और आपराधिक कृत्य बताया।

उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज ने वन्यजीव हमलों की घटनाओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराए। साथ ही पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई।

सकलानी ने कहा कि मंत्री की स्वच्छ छवि को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button