उत्तराखंड

Uttarakhand: अवैध खनन रोकने को ट्रैकिंग सिस्टम करें मजबूत: CM

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में खनन व राजस्व विभाग की समीक्षा की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखण्ड@2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए खनन और राजस्व विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए ट्रेकिंग सिस्टम को मजबूत करने और अवैध खनन में लिप्त संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं राजस्व विभाग को राजस्व हॉस्टल में तेजी लाने को कहा।


सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिह्नित लॉट्स को सुचारू रखने के प्रयास किए जाएं, इससे वैध तरीके से कार्य होंगे और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने जीएमवीएन, केएमवीएन और वन विकास निगम को सभी लॉट संचालित किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जो लॉट अभी सक्रिय नहीं हैं, उनको सक्रिय करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।


वहीं राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि मार्च 2024 तक भू-अभिलेखों/मानचित्रों के डिजिटाईजेशन का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2026 तक प्रदेश की राजस्व अभिलेखों में दर्ज सम्पूर्ण भूमि का सर्वे/रि-सर्वे करने का लक्ष्य रखा गया है। इस वित्तीय वर्ष में माह जुलाई तक मुख्य देय की मद में 49.80 लाख एवं विविध देय में 6143.70 लाख की वसूली की गई है।


बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button