ऋषिकेश
मीरानगर में विधायक निधि से बनेगा आंतरिक मार्गः अग्रवाल

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मीरानगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक निधि से गली नंबर 16 के आंतरिक मार्ग बनाने की घोषणा की है।
पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने कहा कि राज्य की धामी सरकार जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य की जनता के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य कर रही है। आज उत्तराखंड विकास और प्रगति के नए सोपान गढ़ रहा है।
मौके पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनीता प्रधान, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला उनियाल, सरिता बिष्ट, रिंकी राणा, ममता सकलानी, शशि सेमल्टी, किरण त्यागी, मनोरमा आदि मौजूद थे।