देहरादून

अखरोट विकास कार्यक्रम के मूल्यांकन के निर्देश

मुख्य सचिव ने की वन संसाधन प्रबंधन समिति की समीक्षा

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति के विभिन्न कार्यकलापों की जानकारी रखी गई और विभिन्न प्रस्तावों पर संस्तुति प्रदान की गई।

मुख्य सचिव ने अखरोट विकास कार्यक्रम के तहत लगाए गए अखरोट की पौधों पर रिपोर्ट मांगी। उन्होंने संबंधित प्रभाग के डीएफओ से इसका मूल्यांकन कर अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों द्वारा इससे होने वाले फलोत्पादन की भी पूरी रिपोर्ट तलब की। कहा कि इस योजना के मूल्यांकन से आगे की कार्ययोजना बनायी जा सकेगी।

मुख्य सचिव ने जापान के तकनीकी सहयोग व मार्गदर्शन से मृदा अपरदन नियंत्रण और अवसाद आपदा शमन (Erosion Control & Sediment Disater Mitigation) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को आपदा प्रबंधन विभाग के साथ महत्त्वपूर्ण पहलुओं को साझा किए जाने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड में लैंड स्लाइड मिटिगेशन में सहायता मिल सकती है।

मुख्य सचिव ने आजीविका से जुड़े विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, क्लस्टर्स और राज्य स्तरीय फेडरेशन की क्षमता विकास, बाजार की उपलब्धता के साथ ही हैंड होल्डिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिरूल की तर्ज पर लैंटाना पर भी कार्य किए जाने की जरूरत है।

मौके पर पीसीसीएफ कपिल लाल, सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, धीराज गर्ब्याल, सी. रविशंकर, एपीसीसीएफ नरेश कुमार, अपर सचिव हिमांशु खुराना आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button