देहरादून

रक्षाबंधन पर रोडवेज में बहनें कर सकेंगी फ्री यात्रा

देहरादून, 19 अगस्त। रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

उत्तराखंड शासन ने परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।

रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने परिजनों से मिलने जाती हैं। राज्य सरकार की इस पहल से उन्हें सुरक्षित, सुगम व निःशुल्क परिवहन की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं के आवागमन को आसान बनाना और उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है।

अपर सचिव रीना जोशी ने कहा कि निःशुल्क यात्रा का व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button