देहरादून
Dehradun: महाराज ने केंद्रीय मंत्री मांझी से की मुलाकात

देहरादून, 24 अगस्त। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को बीजापुर गेस्ट हाउस स्थित राज्य अतिथि ग्रह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान महाराज ने उन्हें प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश में जारी विकास कार्यों की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री मांझी को दी।



