धर्म कर्म

ज्योतिषः मंगल का गोचरः इन राशियों को लाभ, इन्हें परेशानी

Mangal Garh Ka Gochar 2023 : ज्योतिषशास्त्र में ‘मंगल कराए दंगल’ की उक्ति प्रचलित है। एक दिन पहले 18 अगस्त 2023 से दोपहर 3ः39 पर मंगल ग्रह का कन्या राशि में गोचर शुरू हो चुका है। वह इस राशि में 3 अक्टूबर 2023 तक विराजित रहेंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल बताते हैं कि सौरमंडल में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। कन्या राशि उनके शत्रु युवराज बुध की राशि है। उस राशि में सेनापति का प्रवेश शत्रु के दुर्ग में संघर्ष जैसा है। जिससे पृथ्वी पर बहुत सारे परिवर्तन सामने आ सकते हैं।

डॉ. घिल्डियाल ने बताया कि उग्र ग्रह मंगल के 3 अक्टूबर तक शुभ ग्रह बुध की राशि कन्या में गोचर करने से इस अवधि में प्राकृतिक आपदाओं की आशंका है। सरकार और आम जनमानस को बेहद सावधन रहने की जरूरत होगी।

12 राशियों पर गोचर का प्रभाव

मेष राशि : मंगल स्वयं इस राशि के स्वामी है, और राशि से छठे स्थान पर गोचर करेंगे इससे रोग, शत्रु एवं ऋण में वृद्धि हो सकती है। परंतु शत्रु परास्त भी हो जाएंगे जमीन संबंधी कार्यों का हल निकलेगा।

वृष राशि : राशि से पंचम स्थान पर मंगल के भ्रमण से संतान को कष्ट हो सकता है, छोटे भाइयों से सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि : मंगल के गोचर से माता के स्वास्थ्य के प्रभावित होने की संभावना रहेगी। मकान और जमीन में धोखा होने की आशंका है।

कर्क राशि : साहस एवं पराक्रम में वृद्धि भूमि, भवन संबंधी एवं राज के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि : स्वास्थ्य प्रभावित होगा और कौटुंबिक लड़ाई झगड़े की आशंका रहेगी।

कन्या राशि : रक्तचाप में वृद्धि, पेट संबंधित समस्याएं परेशान करेंगी।

तुला राशि : माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां तथा घर परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी।

वृश्चिक राशि : सभी कार्यों में विजय प्राप्त होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा का लाभ होगा।

धनु राशि : राजकीय कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, स्थान परिवर्तन की संभावना।

मकर राशि : भाग्योदय होगा और रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि : स्वास्थ्य संबंधी बहुत ध्यान रखना होगा तथा बुद्धि में भ्रम की स्थिति पैदा होगी।

मीन राशि : दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। भूमि, भवन संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।


(ज्योतिषाचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल कुंडली, हस्तरेखा और वास्तुशास्त्र के मर्मज्ञ के साथ-साथ यंत्र साधना के अच्छे जानकार हैं। आप उनसे संपर्क कर सकते हैं। निवास- 56/1 धर्मपुर, देहरादून, उत्तराखंड। मोबाइल -9411153845)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button