उत्तराखंडविविध

बच्चों के बीच पहुंच अविभूत हुए सीएम धामी

बतौर सीएम बच्चों संग मनाया अपना पहला जन्मदिन, टपकेश्वर में किया जलाभिषेक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर सीएम अपना पहला जन्मदिन दृष्टिबाधित बच्चों के संग मनाया। कहा कि मैं बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। इससे पूर्व उन्होंने प्रसिद्ध शिवालय टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर जन्मदिन के पहले दिवस का शुभारंभ किया।

बृहस्पतिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। धामी ने यहां भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। साथ ही देश प्रदेश की समृद्धि की कामना की। इसके बाद वह राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे। जहां उन्होंने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटा।

इस दौरान धामी ने कहा कि संकल्प और इच्छा दो ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे सब कुछ हासिल किया जा सकता है। कई साधारण लोगों ने सामान्य परिस्थितियों में इच्छा और संकल्प शक्ति के बल पर इतिहास में खुद को दर्ज कराया।

इस अवसर मुख्यमंत्री ने संस्थान के लिए स्कूल बस की व्यवस्था करने और 10 कंप्यूटर देने की घोषणा भी की। सीएम के जन्मदिन पर संस्थान में पौधरोपण के साथ दृष्टिबाधित बच्चों को मिठाई भी बांटी गई।

मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, डीएम देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button