उत्तराखंडहादसा

Accident: गदेरे में गिरी मैक्स, 2 की मौत 9 घायल

Max Accident: गोपेश्वर (चमोली गढ़वाल)। जनपद के बिरही-निजमुला मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन के अनियंत्रित होकर गदेरे में गिरने की खबर है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को जनपद चमोली के निजमुला घाटी में सवारियों से भरी एक मैक्स पगना से बिरही जा रही थी। गांव के करीब पहुंचते ही मैक्स अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरी। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को किसी तरह सड़क तक पहुंचाया गया।

इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया। हादसे में संजय नेगी (24) पुत्र कलम सिंह ग्राम ईरानी और विकेन्द्र राम (23) पुत्र सबलाराम की मौत हो गई। जबकि 09 अन्य सवार घायल बताए गए हैं।

जबकि बालप सिंह (26) पुत्र हर सिंह, जसपाल सिंह (30) पुत्र उदय सिंह, जगदीश सिंह वाहन चालक (23) पुत्र कुंवर सिंह, सोहन कुमार (21) पुत्र स्व. कुंदनी राम, मुकेश कुमार (22) पुत्र गडरी राम, मनवर सिंह (24) पुत्र मोहन सिंह, राहुल सिंह (22) पुत्र स्व. धर्म सिंह, गोपी नेगी (18) पुत्र कुंवर सिंह सभी निवासी ग्राम ईराणी और मनोज सिंह (26) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम पाणा घायल हो गए हैं। सोहन और बालप सिंह को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button