देहरादून

उत्तराखंड में होगा NCC की नई यूनिट्स का गठन

देहरादून, 6 अगस्त। राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इसबीच उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार, सीमांत व दुर्गम क्षेत्रों तक प्रभावी पहुंच और संगठन के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

महानिदेशक ने राज्य के अधिकाधिक युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के उद्देश्य से सीमावर्ती व दूरस्थ क्षेत्रों में नई एनसीसी इकाइयों के गठन पर बल दिया। उन्होंने राज्य में आधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना के विकास, सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और प्रस्तावित एनसीसी अकादमी की स्थापना आदि योजनाओं की रूपरेखा से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा-भाव को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला देश का एक प्रतिष्ठित संगठन है, जिसकी राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एनसीसी के विस्तार और प्रस्तावित आधारभूत संरचना विकास में राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button