ऋषिकेशहादसा

शिवपुरी में हेंवल नदी में बहा बंजी कंपनी का कर्मचारी

ऋषिकेश, 9 सितम्बर। थाना मुनिकीरेती अंतर्गत शिवपुरी में हेंवल नदी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति के बहने की खबर है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्चिंग शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हिमालयन बंजी कंपनी में कार्यरत हरीश उनियाल (34), पुत्र परमानंद उनियाल, निवासी चौदह बीघा, ऋषिकेश मूल निवासी चाका गजा और साथी बलजीत सिंह रेखी (40) पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी, निवासी आलमबाग, लखनऊ बुधवार को अवकाश पर थे।

दोनों शिवपुरी में चौकी के नीचे नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान हरीश अचानक अपना संतुलन खो बैठे और नदी की तेज धारा में बह गए। साथी बलजीत ने तत्काल घटना की सूचना संबंधित टीमों को दी।

सूचना पर एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आपदा राहत दल, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस भी अभियान में जुटी है। लापता हरीश की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button