Rishikesh: मेयर पासवान ने छात्रों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

ऋषिकेश, 7 सितम्बर। अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत नगर निगम ने ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” आयोजित किया। इस दौरान छात्रों के लिए स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में महापौर शंभू पासवान ने विद्यार्थियों को स्वच्छता और शहर को प्रदूषणमुक्त बनाने मे भागीदारी निभाने के लिए शपथ दिलाई। पासवान ने कहा कि स्वच्छ हवा स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों, स्वच्छ वायु और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें पौधारोपण, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग, पैदल चलने और साइकिल को बढ़ावा देने, कचरा कम करने और ऊर्जा बचत को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मौके पर उप नगर आयुक्त अंकिता जोशी, प्रधानाचार्य एसएस भंडारी के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।



