![](https://shikharhimalaya.com/wp-content/uploads/2022/08/07-aug-2022-rishikesh-congress.jpg)
ऋषिकेश। कांग्रेस ‘अगस्त क्रांति दिवस’ (August Kranti Diwas) की वर्षगांठ के दिन भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा का ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में भी आयोजन किया जाएगा। महानगर कमेटी ने बैठक कर पदयात्रा के कार्यक्रम को तय किया। बताया कि पदयात्रा शहर के बाद ग्रामीण इलाकों में भी पहुंचेगी।
रविवार को दूनमार्ग स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में कांग्रेस महानगर कमेटी की बैठक ज़िलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा की अध्यक्षता में हुई। बहुगुणा ने बताया कि 9 अगस्त को कांग्रेस द्वारा नफरत और विभाजन की राजनीति के खिलाफ देशभर में ‘भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा’ निकालने का निर्णय लिया है। ऋषिकेश में भी पदयात्रा शहर से शुरू होकर गांवों तक पहुंचेगी। पदयात्रा के जरिए आमजन को ऐसी कुत्सित राजनीति पर जागरूक किया जाएगा।
एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने बताया कि 9 अगस्त को भारत जोड़ो तिरंगा पदायात्रा त्रिवेणीघाट स्थित गांधी स्तम्भ से कोयलघाटी तक और उसके बाद शहर के वार्डों व ग्रामसभाओं में जाकर संपन्न होगी। बताया कि जनपद में 75 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। इसबीच आमजन को पंपलेट्स के जरिए केन्द्र सरकार के जनविरोधी निर्णयों से अवगत कराया जाएगा।
बैठक में महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, राजपाल खरोला, चंदन सिंह पंवार, मनीष शर्मा, राकेश सिंह, विजयपाल सिंह रावत, मनोज गुसाईं, लल्लन राजभर, ललित मोहन मिश्रा, रवि कुमार जैन, देवेन्द्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, भगवान सिंह पंवार, राधा रमोला, जितेंद्र पाल पाठी, मदन शर्मा, सरोज देवराडी, धर्मेन्द्र गुलियाल, मनीष जाटव, परमेश्वर राजभर, उमा ओबरॉय, मधु जोशी, नवीन प्रसाद भट्ट, इमरान सैफी, राजेश सिंह, सतीश शर्मा, अमित पाल, ममता रमोला, हरीराम वर्मा, चंद्रकांता जोशी, राजकुमार बतालिया, राममूर्ति, सिंहराज पोशवाल, विकास केवट, किशोर गौर, राहुल रावत, प्यारेलाल जुगरान, अभिनव सिंह, विश्वास गोयल, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।