देहरादून

निश्चित ही पढ़ने योग्य है ‘वो 17 दिन’ पुस्तक: धामी

सिलक्यारा सुरंग हादसे पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

Vo 17 Din Book : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे श्रमिकों पर आधारित पुस्तक ‘वो 17 दिन’ का लोकार्पण किया। कहा कि सकारात्मकता और अनुभवों से भरी यह पुस्तक निश्चित ही पढ़ने योग्य है।



सोमवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में मुख्यमंत्री धामी ने राजीव रंजन सिंह द्वारा लिखी ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का लोकार्पण किया। यह पुस्तक सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर आधारित है।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग को लेकर अपने अनुभव साझा किया। कहा कि 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से ही यह बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया था।



मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं दीं। कहा कि सकारात्मकता और अनुभवों से भरी यह पुस्तक निश्चित ही पढ़ने योग्य है। मौके पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम जाजू, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और लेखक राजीव रंजन सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button