
Special News: भारतीय संस्कृति की कायल अमेरिकन डॉक्टर को उत्तराखंड का युवा इस कदर पसंद आया कि वह इस युवा के साथ सात फेरों के बंधन में बंध कर उसकी जीवनसाथी बन गई। उनके परिवार भी इस विवाह से बेहद खुश हैं। बीती 16 नवंबर को भारतीय परंपरा से शादी के बाद नवदंपत्ति अमेरिका लौट गई है।
उत्तराखंड के जनपद टिहरी के आरोकोट निवासी विकास रावत पिछले छह साल से अमेरिका स्थित एक होटल में काम करता है। पांच वर्ष पहले यही कनाडा से मेडिकल की पढ़ाई करने अमेरिका आई फ्रेंचस्का की उससे मुलाकात हुई। इसबीच दोनों के बीच एक तरफ प्यार परवान चढ़ा तो दूसरी तरफ फ्रेंचस्का को मेडिकल का कोर्स पूरा करने के बाद अमेरिका में ही जॉब मिल गई।
विकास के पिता अलेल सिंह रावत के मुताबिक बेटे ने अमेरिकी डॉक्टर से शादी करने की इच्छा जताई तो दोनों के परिवार वालों ने इसपर हाम भर दी। जिसके बाद फ्रेंचस्का ने भारतीय वैवाहिक संस्कृति के अनुरूप शादी करने पर सहमति दी। जिसके लिए वह अपने भाई-बहन और दोस्तों के साथ 14 नवंबर को भारत पहुंची।
अलले सिंह रावत ने बताया कि 16 नवंबर के दिन आराकोट में भारतीय संस्कृति के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हिंदू रीति रिवास से दोनों ने सात फेरे लिए। इस दौरान फ्रेंचस्का भारतीय वैवाहिक लिबास में खूब सुंदर लग रही थी। बताया कि विवाह संपन्न होने के बाद दोनों ही विदेशी मेहमानों के साथ अमेरिका लौट गए।