
शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए महिलाओं और युवाओं पर फोकस किया है। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी ने महिला प्रकोष्ठ का गठन किया है। विस में प्रकोष्ठ की कमान पुष्पा पांडेय को सौंपी गई है।
कैलाशगेट मुनिकीरेती स्थित एक रेस्त्रां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शिशुपाल रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी, संगठन मंत्री दिनेश असवाल, जिला अध्यक्ष अमित बिश्नोई की मौजूदगी में प्रकोष्ठ की विधानसभा कार्यकरिणी का गठन किया गया।
प्रकोष्ठ का विस्तार कर पुष्पा पांडेय को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कुसुम राठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रेखा ध्यानी को उपाध्यक्ष, रजनी कश्यप को महासचिव, योगाचार्य भारती को सहसचिव बनाय गया है। वहीं, ब्लॉक में कंचन को अध्यक्ष, उषा बुडाकोटी को उपाध्यक्ष, आशा सिंह को सचिव का दायित्व सौंपा गया।
इस दौरान पार्टी की बुद्विजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि दिल्ली में इतिहास रचने के बाद पार्टी उत्तराखंड में भी शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार है। संगठनात्मक मजबूती के लिए महिलाओं और यूथ को सक्रिय किया गय है। आप की जीत में मातृशक्ति का अहम रोल होगा।
इस मौके पर धनपाल रावत, राधे साहनी, पंकज गुसाईं, विनायक गिरी, सुनील सेमवाल, मंजू शर्मा, प्रवीन असवाल, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।