उत्तराखंड

Uttarakhand: पुलिस को चालान से मिला 37 करोड़ से ज्यादा राजस्व

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने वर्ष 2022 में 6 लाख 92 हजार वाहनों के चालान कर 37 करोड़ 89 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया। यह खुलासा सूचना अधिकार के तहत एडवोकेट नदीम उद्दीन को दी गई जानकारी में हुआ।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस से 2022 में पुलिस द्वारा किए गए वाहन चालानों और जुर्माने (संयोजन शुल्क) की जानकारी मांगी गई थी। जिसके जवाब दिए गए विवरण में बताया गया कि उत्तराखंड पुलिस ने 2022 में कुल 6 लाख 92 हजार वाहन चालान किए। जिसमें 1 लाख 5 हजार चालान सी.पी.यू. की 4 जिलों की यूनिटों और 5 लाख 87 हजार चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए। पुलिस द्वारा इनसे कुल 37 करोड़ 89 लाख का जुर्माना वसूला गया। इसमें सी.पी.यू. द्वारा 3 करोड़ 65 लाख और अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा 34 करोड़ 24 लाख का संयोजन शुल्क शामिल है।

बताया गया कि सर्वाधिक 36 हजार चालान देहरादून की सीपीयू यूनिटों द्वारा किए गए। जबकि 1 करोड़ 8 लाख 99 हजार का जुर्माना वसूला गया। दूसरे स्थान पर उधमसिंह नगर की यूनिटों ने 29 हजार 400 चालान किए व 93 लाख 45 हजार का जुर्माना वसूला। हरिद्वार जिले की यूनिटों द्वारा 27 हजार 100 चालान किए गए और 1 करोड़ 8 लाख 75 हजार का जुर्माना वसूला गया। नैनीताल जिले की यूनिट द्वारा 12 हजार 600 चालान किए गए और 54 लाख 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।

वहीं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए चालानों में सर्वाधिक 1 लाख 34 हजार 500 देहरादून जिले में थे, जिनसे 10 करोड़ 26 लाख जुर्माना वसूला गया। उधमसिंहनगर जिले में 1 लाख 1 हजार 800 चालान और 7 करोड, उत्तरकाशी जिले में 6 हजार 900 चालान व 27 लाख जुर्माना, टिहरी जिले में 70 हजार चालान व 3 करोड़ 48 लाख का जुर्माना, चमोली जिले में 16 हजार 500 चालान और 1 करोड़ 7 लाख जुर्माना, रुद्रप्रयाग जिले में 9 हजार 700 चालान और 47 लाख जुर्माना, पौड़ी जिले में 33 हजार 100 चालान और 1 करोड़ 26 लाख जुर्माना, हरिद्वार जिले में 80,200 चालान और 3 करोड़ 03 लाख जुर्माना, नैनीताल जिले में 60 हजार 400 चालान व 3 करोड़ 41 लाख जुर्माना, अल्मोड़ा जिले में 18 हजार 900 चालान व 1 करोड़ 24 लाख जुर्माना, बागेश्वर जिले में 14 हजार 200 चालान व 67 लाख जुर्माना, पिथौरागढ़ जिले में 25 हजार 300 चालान और 97 लाख जुर्माना और चंपावत जिले में 15 हजार 900 चालान व 81 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button