उत्तराखंडसियासत

कांग्रेस में महिलाओं और युवाओं को मिलेगी तरजीह

कांग्रेस की उत्तराखंड सहप्रभारी दीपिका पांडेय बूथस्तरीय बैठक में हुई शामिल

ऋषिकेश। उत्तराखंड कांग्रेस की सहप्रभारी दीपिका पांडेय ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के दौरान जिताऊ महिला और युवा दावेदारों को तरजीह दी जाएगी। दावा किया किया कि जनता भी कांग्रेस की तरफ उम्मीद की नजर से देख रही है। 2022 में कांग्रेस सत्तासीन होगी।

नगर निगम अंतर्गत गूजर प्लाट में कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक में प्रतिभाग के दौरान दीपिका पांडेय ने यह बात कही। कहा कि महिलाओं में भाजपा की जनविरोधी सरकार से लड़ने के जज्बा और हिम्मत मौजूद है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है।

पांडेय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों तक पहुंचकर लोगों को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत करा रहे हैं। बताया कि कांग्रेस की ताकत बूथ के कार्यकर्ता हैं। ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की रुचि बढ़ती दिख रही है। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जीत के लिए आगे बढ़ रहा है। 2022 में कांग्रेस की जीत निश्चित है।

एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। साथ ही क्षेत्रीय विधायक पर जमकर निशाना साधा। कहा कि चुनाव के लिए बूथस्तर तक तैयारी की जा रही है। ऋषिकेश विधानसभा में इसबार भाजपा का हारना तय है।

बैठक में कार्यकर्ताओं की सक्रियता, बूथ स्तर पर मजबूत संगठन, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी आदि पर विस्तार से चर्चा के साथ ही संगठन की मजबूती का संकल्प लिया गया।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, गजेंद्र विक्रम शाही, दीप शर्मा, सुधीर राय, मनीष शर्मा, अंशुल त्यागी, जितेंद्र पाल पाठी, मनोज गुसाईं, मोहन सिंह नेगी, विजय सिंह, विकास केवट, ऋषि पोसवाल, जितेंद्र त्यागी, लक्ष्मी उनियाल, राजेंद्र गैरोला, यशोदा उनियाल, दीपक भारद्वाज, सुधाकर, अनुज पाल, इमरान सैफी, विजय राणा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button