जोशीमठ पहुंचे निशंक, पीड़ितों को दिया मदद का भरोसा

Joshimath Sinking : जोशीमठ 11 जनवरी। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भू-धंसाव से प्रभावित इलाकों को का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सरकार के स्तर पर हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया।
बुधवार को पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक जोशीमठ पहुंचे। उन्होंने शहर के कई हिस्सों में भू धंसाव के कारण इमारतों में आई दरारों को देखा। वहीं मारवाड़ी में निशंक ने भूजल रिसाव का भी जायजा लिया। इसबीच निशंक ने प्रशासनिक अधिकारियों से राहत कार्यों की जानकारी भी हासिल की।
प्रभावित इलाकों के भ्रमण के दौरान पीड़ितों ने उन्हें अपनी आपबीती भी सुनाई। जोशीमठ क्षेत्र में बने राहत शिविरों में पीड़ितों ने पूर्व सीएम से जोशीमठ को बचाने की गुहार भी लगाई। इस दौरान निशंक ने पीड़ित लोगों को हरतरह से मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को भी राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, थराली भूपाल राम टम्टा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, रिपुदमन सिंह रावत, राजेंद्र हटवाल, ऋषि प्रसाद सती, माधव प्रसाद सेमवाल, बीपी नंबूरी, विजया रावत, सुभाष डिमरी, अमित सती, मुकेश डिमरी, महाबीर बिष्ट आदि मौजूद थे।