
Road Accident in Champawat : खटोली मार्ग पर रविवार को दर्दनाक कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कार सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक घटना करीब पौने चार बजे की है। कार में पांच लोग अमोडी से खटोली की ओर जा रहे थे, कि इसबीच कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो अन्य लोगों को रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
कार हादसे में राजू सिंह निवासी खटोली, शंकर सिंह निवासी डोला कांडा और जगत सिंह निवासी लड़ाबोरा की मौत हो गई। जबकि कुंदन सिंह निवासी पचनयी और स्वरूप सिंह निवासी खटोली गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।