उत्तराखंडचंपावत

चंपावतः CM धामी ने किया 26 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

• महिलाओं ने सीएम को बांधी राखियां, पुलिस को मिली तीन बाइक, पशुपालन को एंबुलेंस

Champawat News : चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹3916.85 लाख की 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें ₹2510.95 लाख की 13 योजनाओं का लोकार्पण और ₹1465.90 लाख की 13 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा।

रविवार को राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में रक्षाबन्धन के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। सीएम ने कहा कि चंपावत उनका घर है, यहां का हर कोई उनका परिजन है, वह हर स्थिति में अपने परिजनों और प्रदेशवासियों के साथ रहेंगे। कहा कि माताओं और बहनों से मिले आशीर्वाद से वह ऊर्जावान और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण पर प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। राज्य में डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने पर कार्य गतिमान है। विभिन्न जनकल्याणकारी और सशक्तिकरण योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाना हमारा प्रयास है। कहा कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह से स्वयं, परिवार और राज्य को आत्मनिर्भर बना रही हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि खेत में अनाज उगाने से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाएं अपनी छाप छोड रही हैं। कहा कि चंपावत के साथ ही उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। चंपावत को आदर्श जनपद बनाने के लिए विशेष परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

सीएम धामी ने की यह घोषणाएं
सीएम द्वारा की गई घोषणाओं में बेलखेत क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा का कार्य, राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी की बाढ़ सुरक्षा, बेलखेत में झूला पुल का निर्माण, चम्पावत में निर्माणाधीन स्टेडियम का नाम स्व. कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखने, शहीद कमांडो नवीन सिंह बिष्ट के नाम से ग्राम पंचायत दुधौली के खरकोडी मार्ग को किए जाने की घोषणा शामिल है।

महिलाओं को किए चेक वितरित
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत महिला लाभार्थियों को चेक वितरित किए। जिला खनन न्यास निधि से पशुपालन विभाग को उपलब्ध कराई गई एक एंबुलेंस और पुलिस विभाग को आपदा प्रबंधन अंतर्गत तीन मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं बेहतर कार्यों के लिए महिलाओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने महिला समूहों की हस्त निर्मित पिरूल, ऐपण, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनी राखियों और उत्पादों की भी सराहना की।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, लोहाघाट नेहा ढेक, पाटी सुमनलता, बाराकोट विनीता फर्त्याल, सदस्य जिपंस धूरा दीपा जोशी, ग्राम प्रधान अमोडी लाल मणि भट्ट, छटकोट विजय राणा, नवीन भट्ट, प्रकाश तिवारी, सुंदर बोहरा, मुकेश कलखुड़िया, डीएम नवनीत पांडे, एसपी अजय गणपति आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button