ऋषिकेश

मंत्री अग्रवाल ने किया राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित

Rishikesh News : ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया।

रविवार को तुलसी विहार गुमानीवाला में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने स्व. इंद्रमणि बडोनी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि इन्द्रमणि बडोनी राज्य आंदोलन के महानायक थे। उन्होंने पृथक राज्य के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। उन्होंने राज्य आंदोलन में सरकारी दमन का अहिंसक विरोध करते हुए वर्षों तक संघर्षों का संचालन किया।

अग्रवाल ने कहा कि बडोनी गढ़वाली सभ्यता व संस्कृति के अनन्य प्रेमी थे। उनका विचार था कि आदमी को अपनी संस्कृति और परंपरा को नहीं छोड़ना चाहिए, व्यक्ति को हमेशा ऐसा भोजन और वस्त्र ग्रहण करना चाहिए जो उसे हर परिस्थिति में प्राप्त हो सकें। उन्होंने गढ़वाल के लोकनृत्यों की कलात्मकता से भी लोगों का साक्षात्कार कराया।

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी इंदु थपलियाल, राजेश कंडवाल, सुरेंद्र धस्माना, दिनेश चमोला, जसपाल कठैत को सम्मानित किया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, चंद्रमोहन पोखरियाल, राजवीर रावत, सोनी रावत, गौतम राणा, जसपाल चौहान, जितेंद्र पोखरियाल, मुन्ना रावत, बीना मौखरी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button