उत्तराखंडहादसा

भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर बस गिरी, 7 की मौत, 12 घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दर्दनाक दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

खबरों के अनुसार, बस भिकियासैंण क्षेत्र से रामनगर (नैनीताल) की ओर जा रही थी। दुर्घटना के समय बस में लगभग 17 से 19 यात्री सवार थे। अचानक बस चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। कठिन पहाड़ी परिस्थितियों में बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

बताया गया है कि फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दुर्घटना के प्रारंभिक कारणों की पड़ताल शुय कर दी है।

हादसे पर पीएम और सीएम ने जताया दुःख
बस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर शोक जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

हादसे में मृतकों की सूची
01- गोविन्द बल्लभ पुत्र कुलमणी मठपाल उम्र 80 वर्ष निवासी जमोली
02- पार्वती देवी पत्नी गोविन्द बल्लभ उम्र 75 वर्ष निवासी जमोली
03- सूबेदार नन्दन सिंह पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी उम्र 65 निवासी जमोली
04- तारा देवी पत्नी महेश चन्द्र उम्र 50 वर्ष निवासी बाली पटवारी क्षेत्र
05- गणेश पुत्र भीमबहादुर उम्र 25 वर्ष
06- उमेश पुत्र नामालुम उम्र 25 वर्ष
07- गोविदीं देवी पत्नी हरी सिंह निवासी उम्र 58 वर्ष निवासी घुघुती तहसील द्वाराहाट

हादसे घायलों की सूची
01-नन्दा बल्लभ पुत्र सदानन्द उम्र 50 वर्ष निवासी नौबाडा
02-राकेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद उम्र 55 वर्ष निवासी जीआईसी द्वाराहाट
03-नन्दी देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नौबाडा
04-हन्सी सती पत्नी रमेश चन्द्र उम्र 36 वर्ष निवासी सिंगोली
05-मोहित सती उम्र 16 वर्ष निवासी नौघर
06-बुद्धीबल्लभ भगत उम्र 58 वर्ष निवासी अमोली
07-हरीश चन्द्र उम्र 62 वर्ष निवासी पाली
08-भूपेन्द्र सिंह अधिकारी उम्र 64 वर्ष निवासी जमोली
09-जितेन्द्र रेखाडी उम्र 37 वर्ष निवासी विनायक
10-नवीन चन्द्र पुत्र दुर्गादत्त तिवाडी उम्र 55 वर्ष ड्राईवर
11-हिमाशुं पालीवाल पुत्र महेश चन्द्र पालीवाल उम्र 17 वर्ष
12-प्रकाश चन्द्र पुत्र रामदत्त उम्र 43 वर्ष निवासी चचरौटी स्यालदे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!