
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कों को मंजूरी दिलाए जाने पर क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार जताया। उनियाल ने भी विस क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।
बता दें कि शासन से लोक निर्माण विभाग को नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है। जिसमें सलडोगी-बड़ेडा मल्ला से बेडधार तक और पूर्व निर्मित निगेर-खनाना से ग्राम फणिका तक मोटर मार्ग शामिल हैं। इसके तहत कुल 6.25 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण किया जाना है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास लिए वह सदैव तत्पर हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, मंडी अध्यक्ष वीर सिंह रावत, ग्राम प्रधान सलडोगी धनवीर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, राजेश रावत, ईश्वरी विजलवाण, धन सिंह सजवाण, पूरण मनवाल आदि ने मोटर मार्गो को वित्तीय मंजूरी मिलने पर कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया है।