Politics: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

ऋषिकेश। कांग्रेस और उसके अनुषांगिक संगठनों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंची कुमारी शैलजा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शैलजा ने सभी से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सोमवार को नवनियुक्ति कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा उत्तराखंड पहुंची। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के साथ ही कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शैलजा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान शैलजा ने सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने को कहा।
मौके पर ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पीसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला, सुधीर राय, शैलेन्द्र बिष्ट, मनीष शर्मा, विजय पाल रावत, प्यारेलाल जुगरान, ऋषि सिंघल, मनोज गुसाईं, देवेंद्र प्रजापति, त्रिलोकीनाथ तिवारी, राहुल रावत, रुकम पोखरियाल, विजेंद्र सिंह, बीएस पयाल, मुरारी राणा, विवेक तिवारी, मधु मिश्रा, सचवीर भंडारी, राजेश शाह, मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, ममता रमोला, गौरव राणा, सुमित त्यागी, सिंहराज पोसवाल, बृज बहुगुणा, गौरव यादव, अशोक शर्मा, परमेश्वर राजभर, मनीष जाटव, पुष्पा मिश्रा, राजेश शाह, विनोद रतूड़ी, राम कुमार बतालिया, विश्वजीत अधिकारी, बलदेव नेगी, हिमांशु जाटव, वीर विक्रम पुंडीर, राकेश कंडियाल, बर्फ सिंह पोखरियाल, शेर रावत, हिमांशु कश्यप, अभिनव सिंह मलिक, ऋषभ राणा, इमरान सैफी, गौरव राणा, जितेंद्रपाल पाठी, सनी प्रजापति, साक्षी बिष्ट, मानसी सत्ती, निकिता नेगी, इशू चौहान, रविन्द्र, आदि मौजूद थे।