Kedarnath: खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर ने की इमरजेंसी लैंडिंग

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में सोमवार को खराब मौसम के कारण गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम जा रहे ट्रांस भारत के एक हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। गनमीत रही कि हेली सुरक्षित लैंड हो गया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार के मुताबिक दोपहर बाद केदार घाटी में अचानक से मौसम खराब होने लगा। जिसके कारण समूचीघाटी में कोहरा छा गया।
बताया कि इसबीच गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए ट्रांस भारत का एक हेलीकॉप्टर उड़ान भर चुका था। मौसम के अधिक खराब होने पर विजिबिलिटी न के बराबर रह गई। जिसके कारण पायलट सूझबूझ दिखाते हुए हेली की गरुड़चट्टी के पास पैदल पथ पर लैंडिंग आपातकाल लैंडिंग कराई।
बताया जा रहा है कि केदारनाथ जा रहे इस हेली में दो पायलट समेत 5 यात्री सवार थे, जो कि सभी सुरक्षित हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेज दिया गया।