उत्तराखंडखेल

प्रदेश में नई खेल नीति लाएगी राज्य सरकार : धामी

सीएम ने नीरज चोपङा ग्लोरी क्रास कंट्री रन को हरी झंडी दिखाई

देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित ‘नीरज चोपङा ग्लोरी क्रास कंट्री रन’ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाई। कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में नई खेल नीति लाएगी।

रविवार को गांधी पार्क में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विभाग उत्तराखंड और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ की ओर से नीरज चोपङा ग्लोरी क्रास कंट्री रन का आयोजन किया गया। कंट्री रन में शामिल सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फ्लैग ऑफ के बाद प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने हॉकी खिलाङी मेजर ध्यानचंद को याद किया।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार नई खेल नीति के जरिए खिलाड़ियों के लिए संसाधनों की कमी को दूर करेगी। अभावों के कारण खेल प्रतिभाओं को दबे रहने की बजाए आगे बढ़ने के भरपूर अवसर मिलें। हाल में संपन्न ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन गौरवांवित करने वाला रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समैन शिप जरूरी है। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है। परंतु अगर हम ठान लें तो सफलता जरूर मिलती है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, खेल विभाग के अधिकारी, खिलाङी और खेल प्रेमी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button