ऋषिकेश। पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मेधावी बच्चों और उत्कृष्ट अध्यापकों को सम्मानित किया।
हरिद्वार रोड स्थित विद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मंत्री डॉ. अग्रवाल ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ ही गढ़वाली, कुमाऊंनी भाषाओं के गीतों पर लोकनृत्यों से सांस्कृतिक छटा बिखेरी।
अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सिंध क्षेत्र विद्यालय की नींव वर्ष 1965 में शिक्षा को गुणत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त देने के उद्देश्य के साथ हुई थी। आज विद्यालय उसकी हर कसौटी पर खरा उतरता है। यहां से वाणिज्य संकाय की शिक्षा लेकर बच्चे देशभर में क्षेत्र और विद्यालय का नाम ऊंचा कर रहे हैं।
अग्रवाल ने कहा कि तीर्थनगरी में प्रतिभावान बच्चों की कमी नहीं है, उनकी प्रतिभा को संवार कर उनके भविष्य को निखारा जा सकता है। इस अवसर पर अग्रवाल ने विद्यालय के मेधावी और सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले उत्त्कृष्ट बच्चों को सम्मानित भी किया।
मौके पर विद्यालय प्रबंधक बृजेश शर्मा, प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, अखिलेश मित्तल, डीपी रतूड़ी, विनोद घई, रीना शर्मा, उषा जोशी, सुधा असवाल, रेखा चौबे, विकास तेवतिया, संजीव पाल, एकांत गोयल, संजय कौशिक, रविन्द्र बहुगुणा, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।