ऋषिकेश (शिखर हिमालय डेस्क)। कोरोना महामारी के कारण प्रभावित लोगों की मदद के लिए लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल संस्था आगे आई है। इसके तहत संस्था अब तक कई जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता दे चुकी है।
मंगलवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सदस्यों ने कैंसर से एक व्यक्ति को महीने भर का राशन प्रदान किया। जबकि एक अन्य बीमार व्यक्ति को उसकी मां के उपचार के लिए 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी। उसकी माता का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
क्लब अध्यक्ष हिमांशु अरोड़ा ने बताया कि हमारे पास जानकारी आने के बाद तत्काल मदद के लिए निजी स्तर पर प्रयास किया। कहा कि संस्था में भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर है। इस अवसर पर अरविंद किंगर, सुमित चोपड़ा, चेतन चौहान आदि मौजूद थे।