Rishikesh: निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने किया पौधरोपण

ऋषिकेश। संत निरंकारी मिशन की ओर से पर्यावरण के संरक्षण के लिए वर्ष 2021 से आरंभ ‘वननेस वन’ मेगा पौधारोपण अभियान के तहत मिशन की ऋषिकेश ब्रांच ने डोबारा विस्थापित स्थित बारातघर और डिग्री कॉलेज में विभिन्न प्रजातियों के 25 पौधे रोपे।
केंद्रीय ज्ञान प्रचारक महादेव कुड़ियाल ने बताया कि ‘वननेस वन’ अभियान का लक्ष्य ‘वृक्षों के समूह’ (लघु वन) का रोपण और उनकी देखभाल करना है। जो कि अब वर्ष दर वर्ष निरंतर बढ़ रहा है। कहा कि पौधरोपण हमारा कर्तव्य हैं, इसे सभी को निभाना चाहिए। ताकि दुनिया में पर्यावरण की बढ़ती समस्या पर अंकुश लग सके।
रविवार को संत निरंकारी मिशन ऋषिकेश द्वारा डोबरा विस्थापित बारात घर और राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 25 पौधे लगाए। अभियान के तहत बारात घर में अभी तक 100 पौधे लगाए जा चुके हैं, जिसमे 92 पौधे सुरक्षित है। पौधरोपण से पहले कॉलेज परिसर में सेवादारों ने सफाई अभियान भी चलाया।
मौके पर मिशन के क्षेत्रीय संचालक, सेवादल के अधिकारी, ज्ञान प्रचारक सेवादल के भाई बहन को साध संगत के लगभग 60 अनुयायी मौजूद रहे।