उत्तराखंडखेल

Uttarakhand: प्रदेश में दोबारा शुरू होगा खेल कोटाः सीएम

मुख्यमंत्री धामी ने 11 अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

All India Police Archery Competition : देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की नौकरियों में खेल कोटा को दोबारा से शुरू करने का ऐलान किया। सीएम ने यह घोषणा पुलिस लाइन में बुधवार को आयोजित 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर की।

बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों और सशस्त्र बलों से देहरादून पहुंचे तीरंदाज खिलाड़ियों का सीएम धामी ने वेलकम किया। कहा कि देश में तीरंदाजी प्रमुख खेल होने के साथ ही युद्ध कला की एक प्राचीन विद्या भी रही है। हमारा इतिहास महान योद्धाओं और वीर धनुर्धरों की वीरता का साक्षी रहा है। देहरादून की धरती महान धनुर्धर गुरु द्रोण की तपस्थली रही है। देहरादून में इस प्रतियोगिता का आयोजन गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में समृद्ध खेल संस्कृति का विकास हो रहा है हमारे खिलाड़ियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन किया जा रहा है। कहा कि उत्तराखंड में लागू की गई नई खेल नीति में खिलाड़ियों के उन्नयन और उनके बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में 19 राज्यों की पुलिस और सशस्त्र बलों की 26 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 19 दिसंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में कुल 316 खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। जिनमें 196 पुरुष और 120 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक कैंट सविता कपूर, उत्तराखंड आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र तोमर, आयोजन सचिव मुख्तार मोहसिन समेत पुलिस के उच्चाधिकारी, राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button