Rishikesh: शहादत दिवस पर अमर बलिदानियों का स्मरण
कांग्रेसजनों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

ऋषिकेश 23 मार्च 2024: शहीद ए आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद किया।
शनिवार को नगर निगम परिसर में स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण आजादी के मतवालों का स्मरण किया। कहा कि अंग्रेजों से भारत की आजादी में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, उधम सिंह जैसे जोशीले नौजवानों को बड़ा योगदान रहा है।
डनहोंने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का हंसते-हंसते फांसी के फंदे को कबूल करना मातृभूमि के लिए उनके अमूल्य समर्पण को दर्शाता है। उनके इस बलिदान को युगों-युगों तक भुलाया नहीं जा सकता।
मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, जयेंद्र रमोला, ललित मोहन मिश्रा, शैलेंद्र बिष्ट, चंदन सिंह पंवार, विमला रावत, उमा ओबराय, सरोज देवराड़ी, ऋषि सिंघल, रुकम पोखरियाल, राहुल रावत, देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, प्रवीण गर्ग, मनीष जाटव, जगजीत सिंह जग्गी, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।