उत्तराखंडऋषिकेश

Rishikesh: विकास कार्यों के लिए चकजोगीवाला को मिलेंगे ₹10 लाख

क्षेत्रीय विधायक और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एक कार्यक्रम के दोरान किया ऐलान

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामसभा चकजोगीवाला में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसबीच उन्होंने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में हुई क्षेत्र की प्रगति का जिक्र भी किया।

चकजोगीवाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के गांवों के विकास का दावा किया। कहा कि 15 वर्षों ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति शहर जैसी हो गई है। यही वजह है कि क्षेत्रवासियों ने उन्हें चौथी बार अपना भरपूर आशीर्वाद दिया। वह आगे भी ऋषिकेश के विकास के लिए वचनबद्ध हैं।

मंत्री अग्रवाल ने राज्य सरकार के 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प को दोहराते हुए जनता से सहयोग की अपील भी की। कहा कि हमारी सरकार देश और प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में पूर्व जिपंस देवेंद्र सिंह नेगी, बलविंदर सिंह, प्रधान भगवान सिंह मेहर, प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, बैसाख सिंह कैंतुरा, हुकुम रांगड़, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष समा पंवार, महामंत्री सुशीला नेगी, राहुल अग्रवाल, अनिता राणा, शैलेन्द्र रांगड़, कुलवीर बिष्ट, बीडीसी अमर खत्री, कैलाश रतूड़ी, उत्तम सिंह, राकेश पोखरियाल, भरत सिंह नेगी, मनोहर लाल सेमवाल, शांति प्रसाद जोशी, चंद्र सिंह, सोबन सिंह रावत, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, सूरजमणि उनियाल, सुरेंद्र सिंह मेवाड़ी, रामेश्वर प्रसाद उनियाल, उत्तम सिंह जेठूरी, भरत सिंह नेगी, प्यार सिंह रावत, खुशहाल सिंह, लखन सिंह कैंतुरा, जसपाल सिंह रावत, कृपाल सिंह पंवार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button