ऋषिकेश
Rishikesh: भागवत के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री ने किया पौधरोपण

ऋषिकेश। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत के जन्मदिन पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया।
गुरुवार को प्रगति विहार स्थित वन विभाग परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि मोहन भागवत न केवल एक प्रखर विचारक हैं, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण की यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अद्भुत शक्ति और प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, रेंजर गंभीर सिंह धमान्दा, अनीता प्रधान, सुमन रावत, पिंकी धस्माना, पूनम डोभाल, अनिल भगवाधारी, संजीव पाल, रामसिंह रावत, पार्षद अजय दास, मृत्युंजय गुप्ता, अभिषेक, शिवम टुटेजा, राजू नरसिंह, अविनाश, शिवा आदि मौजूद थे।