उत्तराखंड

Uttarkashi: सीएम धामी ने चलाया चरखा, कूटा लाल धान

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी को दी करोड़ों की सौगात, रोडशो में उमड़ी भीड़

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को उत्तरकाशी के दौरे पर पहुंचे। सीएम ने उत्तरकाशी को करोड़ों की लागत वाली विकास योजनाओं की सौगात दी। रोड शो के दौरान सीएम पर फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। धामी ने लोकनृत्य में भी कदम ताल किया। वहीं चरखे पर ऊन काता और लाल धान को भी कूटा।

सोमवार को सीएम धामी सवा 12 बजे उत्तरकाशी पहुंचे। तांबाखानी के पास कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शहर में सीएम का रोडशो निकलां रोड शो के दौरान उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। गंगा-यमुना घाटी के ढोल-दमाऊं, नृत्य के साथ रोड शो में भारी जनसमूह उमड़ा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामलीला मैदान में दीदी-भुली महोत्सव में प्रतिभाग किया। सीएम ने महोत्सव में डुंडा और बगोरी क्षेत्र के पारंपरिक ऊन की कताई करने वाले चरखा चलाकर पारंपरिक ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं से चरखे और ऊन कताई की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने गंज्याली थामकर ओखल में लाल धान की कुटाई की।

महोत्सव में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट में हाल ही में देश में दूसरे स्थान का सम्मान पाने वाले लाल धान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाल धान का उत्पादन करनी वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री को लाल धान की बाली भेंट की। इसके अलावा सीएम ने विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button