ऋषिकेशएजुकेशन

सीबीएसई 12वीं में निर्मल आश्रम संस्थानों का शानदार प्रदर्शन

ऋषिकेश। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (NGA) और निर्मल आश्रम दीपमाला पगरानी पब्लिक स्कूल (NDS) के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत कामयाबी हासिल की है।

निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में इशिता सिंह ने 98.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। श्वेता यादव ने 98.2%, प्रीतिका ने 96.8%, निहारिका निषाद ने 96.6% और अंशिका ने 96.2% अंक प्राप्त किए। कला वर्ग में इशिता सिंह, वाणिज्य वर्ग में सूरज राम और विज्ञान वर्ग में रतन सिंह राणा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

वहीं, निर्मल आश्रम दीपमाला पगरानी पब्लिक स्कूल में अनादि जोशी ने 97.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्तिक भट्ट ने 97.2%, साक्षी भट्ट ने 95.2%, ओमिषा सिंह ने 94.6% और प्रियांशी शर्मा ने 93.4% अंक अर्जित किए। विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह महाराज और व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज ने विद्यार्थियों की सफलता को कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम बताया।

चेयरमैन डॉ. एस. एन. सूरी, एनजीए की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा, प्रधानाध्यापिका अमृतपाल डंग, एनडीएस की प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी आदि ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button