Uttarakhand: धामी कैबिनेट ने दी इन 15 प्रस्तावों को मंजूरी
इन कामिकों के लिए पुरानी पेंशन का विकल्प, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को वर्दी भत्ता

Uttarakhand Cabinet Meeting : देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। राज्य कैबिनेट ने शहरी विकास, महिला सशक्तिकरण, लोक निर्माण विभाग, औद्योगिक विकास, वन, वर्षा जल संरक्षण, एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में शामिल कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के विकल्प आदि विधेयकों को अपनी मंजूरी दी है।
कैबिनेट खास फैसले
• वर्षा जल संरक्षण के लिए हजारों चेक डैम बनेंगे।
• गदेरों पर चेक डैम बनाने के लिए बनेगा मास्टर प्लान।
• पर्वतीय क्षेत्र में बरसाती पानी को रोकने के लिए बनेंगे चेक डैम
• मुनिकीरेती को पालिका, कैंपटी फाल व गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाया
• एक अक्टूबर 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित कार्मिकों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन का विकल्प।
• 35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 2400 सलाना मिलेगा वर्दी भत्ता।
• घर पर सोलर हीटर लगाने पर भी मिलेगी सब्सिडी।
• 15 साल पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर मिलेगी सब्सिडी।
• कमर्शियल पर 15, प्राइवेट वाहन पर मिलेगी 250þ टैक्स छूट।
• वन पंचायतों में जड़ी बूटी उत्पादन को मंजूरी।
• 10 साल के भीतर पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा उत्पादन।
• पुराने उद्योगों के विस्तार पर भी मिलेगी सब्सिडी।
• आठवीं के बाद आईटीआई करने पर हाईस्कूल का सर्टिफिकेट मिलेगा केवल हिंदी का देना होगा पेपर।
• कैबिनेट बैठक से पहले विधायक सरवत करीम के निधन पर मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि।