देहरादून

देहरादूनः कैंसर पीड़िता को मिला जिला प्रशासन का सहारा

आर्थिक सहायता के साथ उपचार और बच्चों की शिक्षा में सहयोग

देहरादून। जरूरतमंद और संकटग्रस्त परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। जिला प्रशासन ने डोईवाला क्षेत्र की कैंसर पीड़ित महिला सुनीता कलवार को आर्थिक सहायता के साथ बच्चों की शिक्षा में भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है।

गंभीर बीमारी और आर्थिक संकट से जूझ रही सुनीता कलवार ने प्रशासन के समक्ष अपनी स्थिति रखते हुए उपचार और बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए सहायता मांगी थी। पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी और कैंसर के इलाज के कारण आर्थिक स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई थी।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। रायफल क्लब फंड से सुनीता कलवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। साथ ही उनके पुत्र का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित किया गया, जबकि उनकी पुत्री की रुकी हुई पढ़ाई को ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के माध्यम से दोबारा शुरू कराया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सहायता केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक और मानवीय आधार पर भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button