ऋषिकेश

Munikireti: नगर पालिका ने दिवाली पर पर्यावरण मित्रों को बांटे गैस चूल्हा

ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने पर्यावरण मित्रों और कर्मियों को दीपावली पर्व के उपलक्ष में उपहार स्वरूप गैस चूल्हा वितरित किए।

निकाय प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर बुधवार को अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने 150 से अधिक पर्यावरण मित्रों और पालिकाकर्मियों को गैस चूल्हा प्रदान किए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि निकाय द्वारा बीते चार वर्षों से स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम आने पर प्राप्त पुरस्कार धनराशि का कुछ प्रतिशत पर्यावरण मित्रों के हितों में किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष निकाय के समस्त पर्यावरण मित्रों और कर्मियों को गैस चूल्हा और मिठाई वितरित की गई है। उन्होंने बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाय के सभी पर्यावरण मित्रों का आभार जताया एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में वर्चस्व कायम रखने की अपील की।

मौके पर अवर अभियंता नरेश कुमार, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, प्रधान सहायक दिनेश कृषाली, बेताल सिंह, जेई रूपेश भट्ट, कर निरीक्षक आकाश, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, विवेक भंडारी, लिपिक अनुज, विकास सेमवाल, पिंकी तड़ियाल, अधिष्ठान लिपिक कल्याण सिंह नेगी, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, आशीष कुड़ियाल, केदार मिश्रवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू, मायाराम, महिपाल, बाबू सिंह, मनोज, मुकुल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button