
शिखर हिमालय डेस्क
ऋषिकेश। जिला कांग्रेस कमेटी परवादून की बैठक में कांग्रेसजनों ने एकजुटता के साथ 2022 के आम चुनाव में जाने का संकल्प दोहराया। कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचा कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।
हरिद्वार मार्ग स्थित एक होटल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। चौधरी ने कहा कि जल्द ही विधानसभा क्षेत्र में बूथस्तर पर बैठकें प्रारम्भ की जाएंगी। ताकि कार्यकर्ता मजबूती के साथ चुनाव के लिए तैयार हो सकें। कार्यकर्ता क्षेत्रीय समस्याओं के साथ ही भाजपा की कुनीतियों को जनता तक ले जाने का काम करेंगे। इसबीच बैठक में संगठन और चुनाव को लेकर कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
बैठक में विस प्रभारी सुमित नेगी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर रय, डॉ. केएस राणा, जयसिंह रावत, एआईसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा, गजेंद्र विक्रम शाही, दीप शर्मा, उर्मिला नौटियाल, विजयपाल रावत, गोकुल रमोला, सतीश रावत, बरफ सिंह पोखरियाल, सरोज देवराडी, अंशुल त्यागी, शैलेंद्र बिष्ट, लल्लन राजभर, विवेक तिवारी, त्रिलोकीनाथ तिवारी, सविता शर्मा, भगवती सेमवाल, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, सत्येंद्र पंवार, परमेश्वर राजभर, देवेंद्र रावत, जितेंद्र त्यागी, प्रेमलाल शर्मा, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।