देश-विदेशसियासत

Himachal Pradesh: ‘ड्राइवर का बेटा’ संभालेगा CM की कमान

Himachal Pradesh New CM: लंबी कशमकश के बाद कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के नए सीएम पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के नाम पर मुहर लगा दी है। आज ही कांग्रेस पर्यवेक्षक और सुखविंद सिंह सुक्खू ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल आरवी अर्लेकर के समक्ष सरकार बनाने का अपना दावा पेश कर दिया है। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम पद की दावेदार प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) भी मौजूद रही। सुक्खू कल 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे शपथ लेंगे। इसके अलावा मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान किया गया है।

आज शाम पांच बजे शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel), राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hudda) की मौजूदगी में विधायक दल ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई। हालांकि बताया जा रहा है कि उनके नाम पर आलाकमान अपनी सहमति दे चुका था।

सीएम पद के लिए आलाकमान के निर्णय के बाद सुक्खू ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभा जताया। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगे। वहीं, सीएम पद की एक दावेदार प्रतिभा सिंह ने कहा कि आलाकमान का जो भी फैसला है, वो हमें मंजूर है।

सीएम पद के लिए चुनने जाने के बाद सुक्खू ने कहा कि पार्टी ने जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। हिमाचल प्रदेश नए सीएम बनने जा रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ। उनके पिता रसील सिंह हिमाचल परिवहन निगम में बस ड्राइवर थे। सुक्खू रिकॉर्ड 5वीं बार विधायक चुने गए हैं। सुक्खू पीजी और एलएलबी शिक्षित हैं। उनके राजनीतिक जीवन की शुरूआत छात्र राजनीति से शुरू हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button