उत्तराखंड

सीएम के औचक निरीक्षण से निगम में हड़कंप

अधिकारियों से बोले- तेजी से निपटाएं लोगों की समस्याएं

देहरादून। बिना पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नगर निगम दफ्तर पहुंचने पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीएम ने कार्यालय में कर्मचारियों से जानकारियां हसिल की। साथ ही अधिकारियों को आावश्यक दिशानिर्देश दिए।

सीएम धामी ने मंगलवार सुबह औचक निरीक्षण के उद्देश्य से नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ऑफिस के विभिन्न कक्षों में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों से निगम के कार्यों के बारे में आवश्यक जानकारियां ली। इसबीच सीएम ने अधिकारियों को निगम में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से करने, काउंटरों पर कार्य की टाइमिंग संबंधी जानकारी चस्पा करने और आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था आदि के निर्देश दिए।

निगम में मुख्यमंत्री ने आम लोगों से भी उनकी समस्याओं के बारे बातचीत के दौरान परेशानियां पूछी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यों के सरलीकरण, निस्तारीकरण और जल्द समाधान पर सरकार का विशेष फोकस है। अब वे प्रदेश के सभी हिस्सों में औचक निरीक्षण करेंगे। कहा कि विभागों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button