कैबिनेट मंत्री महाराज ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश

Dehradun News : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रोड और डैम सेफ्टी को लेकर लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग का संयुक्त सेमिनार आयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून सीज़न में भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत जलभराव वाले क्षेत्रों का औचक निरीक्षण और भूस्खलन के दौरान सड़कों से मलवा हटाने व जेसीबी की उपलब्धता समेत पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कों के कलमटों व नालियों की समय से सफाई करने को भी कहा।
मंगलवार को यमुना कालोनी स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में महाराज ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मानसून सीजन के दौरान अधिकारी फोन पर अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करने और जनसमस्याओं का समय से निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। बताया कि मानसून सीजन के लिए मशीनों और नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत देहरादून के आराघर चौक मार्ग पर 34.80 करोड़, घंटाघर दिल्ली राम चौक मार्ग पर 36.15 करोड़ और कृष्णनगर घंटाघर चौक मार्ग पर 38.79 करोड़ के कार्य पूरे किए जा चुके हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में 28 सीटों का नवनिर्माण किया गया है, जबकि 211 करोड़ से सड़कों के नवीनीकरण का कार्य किया जा चुका है।
महाराज ने बताया कि सड़क सुरक्षा के अंतर्गत 759.19 करोड़ के 273 कार्य स्वीकृत किए गए थे। जिनमें से 72 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं और 104 कार्य प्रगति पर हैं। जबकि 61 कार्य में निकिता प्रक्रिया गतिमान है। उत्तर योजना के तहत अभी तक 297.90 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है। बताया कि केंद्रीय सरकार स्थापना निधि अंतर्गत 13 मार्गा के सुधारीकरण 259.01 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त कर समस्त मार्गा में कार्य किये जा रहे हैं।
महाराज ने बताया कि पीएमजीएसवाई एकमुश्त रखरखाव के अंतर्गत पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तानांतरित 276 मार्ग जिनकी लागत करोड़ है के सापेक्ष 136 मार्गा में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि 121 मार्गा में कार्य प्रगति पर है और 19 मार्गा में निविदा प्रक्रिया गतिमान है। उक्त योजना के तहत अभी तक 178.67 करोड़ का व्यय किया जा चुका है।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे, प्रमुख अभियंता दीपक यादव सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।