निराश्रित पशुओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्यवाही की मांग

Rishikesh News : ऋषिकेश। शहर की सड़कों पर निराश्रित पशुओं को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़कों से लावारिस पशुओं को हटाने की मांग की है।
शुक्रवार को नगर निगम परिसर में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद राकेश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने प्रदर्शन किया। इसबीच नगर आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। उनका कहना था कि सडकों पर निराश्रित पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हें। गली मुहल्लों में लावारिस कुत्तों के कारण लोग परेशान हैं। कई जगह बन्दरों ने आतंक मचा रखा है।
बताया कि कई बार निगम प्रशासन को अवगत कराए जाने के बाद भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। जिसे शहर के नागरिक परेशान हैं। मांग उठाई कि सड़कों से निराश्रित जानवरों को जल्द से जल्द हटाया जाए, अन्यथा कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगी।
मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, जयेंद्र रमोला, मदनमोहन शर्मा, जगत सिंह नेगी, भगवान सिंह पंवार, पुष्पा मिश्रा, शकुंतला शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, सुधीर राय, मनीष जाटव, सिंहराज पोसवाल, मनीष शर्मा, विनय सारस्वत, राहुल रावत, अशोक शर्मा, चंदन सिंह पंवार, रवि सिंहल, प्यारेलाल जुगरान, बीएस पयाल, विक्रम भंडारी, ललित मोहन शर्मा, ओम सिंह पंवार, मधु मिश्रा, मधु जोशी, सरोज, राजेन्द्र नवानी, अजय कुमार शर्मा, रुकम पोखरियाल, मयंक पाल, पप्पी अधिकारी, योगी सिद्धांत सारस्वत, नटवर श्याम, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद थे।